Advertisement
आपदा में सैनिकों व जनता के बीच गहरा स्नेह

भूख लगने पर वे तेजी से कुछ आसान सा भोजन करते हैं। थकान होने पर वे आसपास साधारण चटाई बिछाकर कुछ देर सोते हैं। थोड़ा आराम करके वे फिर एक बार काम करना शुरू करते हैं। हालांकि काम बहुत कठोर है, लेकिन सभी सैनिकों, यहां तक कि वर्ष 2000 के बाद जन्मे नये सैनिकों ने कोई शिकायत नहीं की। क्योंकि उन के मन में जनता की सेवा करना सब से महत्वपूर्ण बात है।
उधर जनता की नजर में सैनिक सबसे प्यारे व्यक्ति होते हैं। बहुत स्थानीय नागरिकों ने सैनिकों के लिये गर्मी को दूर करने के लिये तरबूज और ठंके ड्रिंक दिए। और बहुत लोगों ने सोशल प्लेटफॉर्म पर सैनिकों की खूब प्रशंसा की। नेटेजनों ने ऐसा लिखा कि 'आज तापमान 34 डिग्री से ऊपर है, सैनिकों का काम सचमुच बहुत कठिन है।', 'वे बहुत ध्यान से सड़क पर गाद को साफ करते हैं, जैसे अपने घर की सफाई कर रहे हों।', 'यहां तेज हवा से कई पेड़ गिर गए, पर सैनिकों ने केवल कई घंटों में सभी गिरे हुए पेड़ों को साफ किया, वे बहुत कुशल हैं, काम करने की गति भी बहुत तेज है।'
चीनी जनता के मुंह से हमेशा यह वाक्य निकलता है कि हर आपदा में जब चीनी मुक्ति सेना के सैनिक पास आते हैं, तो हमें चिंता व डर नहीं लगता।
( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


