Decrease in the price of petrol and diesel, learn new rates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल का दाम फिर घटा, डीजल स्थिर, जानें नए रेट

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 नवम्बर 2018 09:15 AM (IST)
पेट्रोल का दाम फिर घटा, डीजल स्थिर, जानें नए रेट
नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को फिर कटौती दर्ज की गई, लेकिन डीजल का दाम स्थिर रहा। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार नरमी जारी है। कच्चे तेल का भाव घटने आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले दिनों में और कमी आने की संभावना है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे लीटर सस्ता हुआ तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 79.37 रुपये लीटर था और डीजल 73.78 रुपये लीटर। कोलकाता में पेट्रोल भाव का 81.25 रुपये लीटर था और डीजल का भाव 75.63 रुपये लीटर। मुंबई में पेट्रोल 84.86 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल का दाम पूर्ववत 77.32 का रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ था। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 82.46 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीजल 78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement