Decides 1900 crore defense deal, electronic warfare system will break terror network-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1900 करोड़ का रक्षा सौदा तय, युद्ध प्रणाली से तोड़ेंगे आतंकी नेटवर्क

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 3:33 PM (IST)
1900 करोड़ का रक्षा सौदा तय, युद्ध प्रणाली से तोड़ेंगे आतंकी नेटवर्क
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के मंसूबों को नष्ट करने और लगातार हाईटेक होते आतंकी नेटवर्क से लोहा लेने के लिए मोदी सरकार भी चार कदम आगे की तैयारी में जुट गई है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में 1900 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 330 करोड़ की लागत से जम्मू और कश्मीर में लगाया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली है। यह सिस्टम आतंकियों की घुसपैठ से निपटने में सेना की मदद करेगा। पर्रिकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव भी मौजूद थे। बैठक में सेना के लिए 405 करोड़ रुपये के टैंक रोधी गोला-बारूद की खरीद को भी मंजूरी दी गई, जबकि नौसेना के दो प्रस्तावों को भी बैठक में हरी झंडी दी गई। क्या है इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement