Advertisement
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' पर छिड़ी बहस, एनडीए नेताओं ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण और सत्ता के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सनातन, सिख और देश के हितों से कोई सरोकार नहीं है। रामेश्वर शर्मा ने राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों सनातनियों का संकल्प है कि जो राम मंदिर से खुश नहीं हैं, उनसे वे भी खुश नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोनिया गांधी की किताब और उसमें नीतीश कुमार के जिक्र पर कहा कि इसमें कहने के लिए कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोग अपनी बातों और विचारों को दस्तावेज के रूप में सामने लाते रहते हैं। यह भी एक नई किताब है।
वहीं, बिहार की राजनीति पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है। चिराग ने दावा किया कि वर्तमान में एनडीए बिहार में मजबूत स्थिति में है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विकास संबंधी सोच का भी उल्लेख किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


