death tolls rises up to 93 due to acute encephalitis syndrome Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में चमकी बुखार का कहर, अब तक 93 बच्चों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2019 09:10 AM (IST)
बिहार में चमकी बुखार का कहर, अब तक 93 बच्चों की मौत
हर्षवर्द्धन ने कहा कि उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को अगले साल तक युद्ध स्तर पर इसे तैयार कर लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में चार-पांच जगहों पर स्टेट आफ दी आर्ट वाईरोलोजी प्रयोगशाला कुछ ही महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। हर्षवर्द्धन ने कहा, 'इस रोग के इलाज के लिए शिशु रोग विशेषज्ञों के अलावा न्यूरोलोजिस्ट का होना आवश्यक है। इस अस्पताल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक का काम अगले छह महीने के भीतर पूरा करने के लिए कहा गया है।' मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर स्थित भारतीय मौसम विभाग के वेधशाला को उन्नत किया जाएगा, ताकि इस रोग का अर्द्रता और तापमान के बढ़ने के साथ संभावित संबंध की जानकारी लोगों को मिल सके। मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डा. शैलेश प्रसाद ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर सहित अन्य अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या बढकर अब 93 हो गयी है, जबकि जनवरी से अब तक कुल 375 बच्चे आक्रांत हुए हैं। श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डा. सुनील शाही ने बताया कि उनके अस्पताल में आज 8 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 31 और बीमार बच्चे भर्ती कराए गए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में एईएस से हुई बच्चों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस भयंकर बीमारी से मृत हुए बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से शीघ्र ही चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं चिकित्सकों को इस भयंकर बीमारी से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश देने के साथ पीड़ित बच्चों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement