Deadly attack on Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad in Deoband-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में जानलेवा हमला

khaskhabar.com: बुधवार, 28 जून 2023 6:45 PM (IST)
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में जानलेवा हमला
देवबंद। उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीम आर्मी के प्रमुख पर कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की, जो उनके पास से गुजरी है। हालांकि, अभी वह ठीक हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूट गए। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। जिस समय ये हमला हुआ तब चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। तभी, बीच रास्ते देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement