Dead body of married woman missing for three days found in temple pond-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिन से लापता विवाहिता का शव मंदिर के कुण्ड में मिला

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2024 7:50 PM (IST)
तीन दिन से लापता विवाहिता का शव मंदिर के कुण्ड में मिला
- आठ महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही जांच हादसा है या कुछ और ? उदयपुर । तीन दिन से लापता एक विवाहिता का शव सोमवार को क्षेत्र के एक मंदिर के कुण्ड में तैरता मिला। पुलिस विवाहिता की मौत के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि उसने खुदकुशी की या उसे मारकर कुण्ड में शव फैंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता की पहचान 27 वर्षीया संगीता मीणा के रूप में की गई। उसके पति नरेश मीणा ने तीन दिन पहले भूपालपुरा थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह जब लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो वहां परिसर में मौजूद कुण्ड में महिला का शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया था।
पुलिस ने शव एमबी अस्पताल पहुंचाया तथा मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया। भूपालपुरा थानाधिकारी भरत योगी का कहना है कि क्षेत्र के सांडेश्वर महादेव मंदिर में पुराना कुण्ड है, जिसमें बारह महीनों पानी भरा रहता है। इसी कुण्ड में संगीता का शव तैरता मिला।
संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत दो—तीन दिन पहले हो गई थी और उसका शव फूलकर कुण्ड के ऊपर सोमवार को आय। सोमवार को महादेव का दिन होने से बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर में आते हैं, उनके जरिए ही शव की सूचना मिली थी।
पुलिस ने संगीता के पीहर पक्ष को भी घटना की जानकारी दी है। उसकी शादी को महज आठ महीने हुए हैं। ऐसे में यदि यह खुदकुशी का मामला है तब भी कारण पता लगाए जाने जरूरी है कि ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या की। हालांकि मौत के कारणों का पता चलने पर आगे की जांच की दिशा तय होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement