Dausa: Training given to masters trainers for Lok Sabha elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसाः लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 6:11 PM (IST)
दौसाः लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण
दौसा (ब्यूरो)। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने चुनाव प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन के साथ साथ होम वोटिंग, ईडीसी, विशेष वोटर्स, एएमएफ आदि की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण को विशेष प्रभावी बनाने, संवाद, सम्प्रेषण की विधियों पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षणों में ई कंटेंट सोशल मीडिया एवं डिजिटल विधियों के उपयोग की जरूरत एवं प्रविधि पर विचार विमर्श किया गया। वहीं 7 एएलएमटी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारासिंह मीना ने कहा कि चुनाव जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य को त्रुटि रहित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसमें सभी संभागी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझें एवं सही और तथ्यात्मक जानकारी मतदान अधिकारियों को प्रदान करें। उन्होंने विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रबंधन के लिए समूची प्रशिक्षण टीम को धन्यवाद दिया। डीएलएमटी पीयूष शर्मा, पवन कटारिया, बाबूलाल नापित, अरविन्द प्रकाश मीना, मनीष शर्मा, चंद्रशेखर मौर्य, राजेश मीना, अनिल शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण प्रभारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली, जिला साक्षरता अधिकारी राजीव व्यास, ब्लॉक कार्डिनेटर धर्मराज शर्मा, बनवारी लाल मीणा, नरेंद्र शर्मा दीपक गहलोत उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement