Dausa Municipal Election Results: Vote counting begins at PG College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:48 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा निकाय चुनाव परिणाम : पीजी कॉलेज में मतगणना शुरू, पहले दौर में भाजपा की एकतरफा बढ़त, 9 में से 7 वार्डों पर खिला कमल

khaskhabar.com: सोमवार, 14 सितम्बर 2026 09:40 AM (IST)
दौसा निकाय चुनाव परिणाम : पीजी कॉलेज में मतगणना शुरू, पहले दौर में भाजपा की एकतरफा बढ़त, 9 में से 7 वार्डों पर खिला कमल
दौसा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत दौसा में मतगणना का काम पीजी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है। पहले चरण में घोषित हुए वार्ड 1 से 9 तक के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा दबदबा बनाते हुए शानदार शुरुआत की है। पहले राउंड के 9 वार्डों में से भाजपा ने 7 सीटों पर विजय पताका फहराई है, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में केवल एक-एक सीट आई है। शुरुआती दौर में विजयी प्रत्याशियों की स्थिति: वार्ड 1: भाजपा प्रत्याशी विजयी
वार्ड 2: कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
वार्ड 3: भाजपा प्रत्याशी विजयी
वार्ड 4: सतीश शर्मा (भाजपा) विजयी
वार्ड 5: शकुंतला सैनी (भाजपा) विजयी
वार्ड 6: कविता गुर्जर (भाजपा) विजयी
वार्ड 7: भाजपा प्रत्याशी विजयी
वार्ड 8: प्रिया गुप्ता (भाजपा) विजयी
वार्ड 9: लोकेश चांदा (निर्दलीय) विजयी
मतगणना के शुरुआती दौर में ही भाजपा को मिली इस निर्णायक बढ़त से पीजी कॉलेज के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं। प्रशासन द्वारा मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए केंद्र और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। शेष वार्डों की राउंड-वार मतगणना का कार्य तेजी से जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement