Advertisement
दौसा : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश, छात्रों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां

एएसपी मनोहर लाल मीना ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया। एनएचएआई के प्रबंधक (तकनीकी) पुष्पेंद्र सिंह और मनोज खोड़ा ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी साझा की। जेएमटीपीएल के परियोजना प्रमुख महेंद्र पाल ने भी हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए इसके लाभों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य और नुक्कड़ नाटकों के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। पोस्टर लेखन और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मक तरीके से जागरूकता फैलाई। रंगोली के माध्यम से सड़क संकेतों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।
विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र, और पदकों से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य गिर्राज प्रसाद गुर्जर ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन को सराहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दौसा आईआईआरएडी के संचालक विष्णु शर्मा और एनएचएआई व जेएमटीपीएल के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


