Dausa: Heart attack during padyatra, one devotee dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : पदयात्रा के दौरान दिल का दौरा, एक श्रद्धालु की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 04 सितम्बर 2024 8:05 PM (IST)
दौसा : पदयात्रा के दौरान दिल का दौरा, एक श्रद्धालु की मौत
दौसा। देवधाम जोधपुरिया के लिए चल रही एक पदयात्रा के दौरान बुधवार को एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। हजारों पदयात्री नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए दौसा से गुजर रहे थे। यात्रा का यह उत्साहपूर्ण माहौल ढिगारिया गांव पहुंचते-पहुंचते एक दुखद मोड़ ले लिया। वहां, लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद, 60 वर्षीय एक पदयात्री को दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। इस घटना से पदयात्रियों में गहरा शोक छा गया है। यात्रा के साथ चल रहे लोगों ने इस अप्रत्याशित घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement