Dausa: Dr. Ambedkar Memorial Welfare Society District Executive Committee Announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की जिला कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

khaskhabar.com: शनिवार, 14 मार्च 2026 1:35 PM (IST)
डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की जिला कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
दौसा। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, जिला शाखा दौसा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह (रिटायर्ड आईपीएस) के दिशा-निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भगवान वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. वर्मा, सचिव महेश मीमरोट और कोषाध्यक्ष कैलाश सांवरिया ने आपसी विचार-विमर्श के बाद इस नई टीम का गठन किया है। कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और महिला प्रतिनिधियों को प्रमुखता दी गई है। संगठन की मजबूती के लिए संरक्षक मंडल में जगदीश प्रसाद बैरवा (आरएएस), रामेश्वर बंसीवाल, डॉ. ओ.पी. बैरवा, सोहन पाल मरमीट, रामजीलाल खटीक, चेतराम वर्मा, भोमाराम वर्मा, डॉ. देवेंद्र बरोला, सतीश बैरवा (बीडीओ), सीताराम मौर्य, विजय बैरवा (तहसीलदार) और राजू बेरवा (एक्सीन) को शामिल किया गया है। वहीं सलाहकार के रूप में भामाशाह शिव चरण मेहरा, जगदीश प्रसाद बैरवा (आरटीओ), ललित रायपुरा, सुल्तान बैरवा (प्रधान), कन्हैया लाल महावर, गिरधारी बैरवा, जितेंद्र नावर्रिया और रामस्वरूप मैनेजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधि प्रकोष्ठ में वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन राम, सुरेश बंसीवाल, विनोद बेनाडा, पूर्ण महावर, पूर्ण जोरवाल और राजू लाल बेरवा को नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक बैरवा, गुलाब सिंह, राजकुमार रसवाल, प्रहलाद धवन, सीताराम महावर, ओमप्रकाश नवारिया, डॉ. मनीष पहाड़िया, बिहारी लाल, एड. रामकेस बैरवा और महेंद्र वर्मा को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार जिला महामंत्री की जिम्मेदारी डॉ. प्रकाश चंद बैरवा, गोपराज महावर, जोहरी लाल पहाड़िया, रमेश चंद बैरवा, डॉ. आर.के. मौर्य और महावीर बिरला को दी गई है।
संगठन के विस्तार में जिला सचिव के रूप में एड. लखन लाल बैरवा, ओमप्रकाश परेवा, मनोज टोपिया, सोहनलाल राजोरिया, पूर्ण महावर, हीरालाल जोपाड़ा, जितेंद्र वर्मा, रामेश्वर बंसीवाल, इंद्रजीत कुदरा और कैलाश टिकरी को चुना गया है। जिला मंत्री पद पर डॉ. नरेंद्र परेवा, अनिल नागर, भागचंद रामेडा, मदन जारवाल, बलराम बैरवा, मोहन चंडालिया, रामपाल महावर, महेश चंद कारोलिया, मुकेश नराणीया, प्रदीप नागर, रामकिशोर लोदिया और विजय सिंह कार्य करेंगे।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गौरा देवी पाटन, किरण डोरिया, अनीता वर्मा, अनीता राजोरा, पुष्पा हरिजन, सरोज रेगर, गीता देवी बैरवा और ओमवती को महिला मंत्री नियुक्त किया गया है। वित्त व्यवस्था के लिए राकेश कुमार बंसीवाल और मनीष वेद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रचार-प्रसार और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में एडवोकेट निर्मल वर्मा, भागचंद, जगमोहन मालिया, दीपक वर्मा, मनीष बैरवा (पत्रकार), महेंद्र जारवाल, सतीश हिंगोटा और निरंजन जलयात को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला संगठन मंत्री, जिला प्रचार मंत्री एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement