Dark Vishu, Easter for KSRTC employees as they await their March salary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केएसआरटीसी कर्मचारियों को मार्च के वेतन का इंतजार, नहीं मना पाए विशु और ईस्टर का त्योहार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 3:18 PM (IST)
केएसआरटीसी कर्मचारियों को मार्च के वेतन का इंतजार, नहीं मना पाए विशु और ईस्टर का त्योहार
तिरुवनंतपुरम। राज्य द्वारा संचालित केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के लगभग 35,000 कर्मचारी और पेंशनभोगी विशु और ईस्टर के त्योहार को नहीं मना पाए हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक मार्च का वेतन नहीं मिला है। वहीं, वेतन में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में विपक्ष में बैठे हुए नेता भी इन मुद्दों पर जमकर सरकार को घेर रहे हैं। केएसआरटीसी अब अपने सबसे बुरे समय से गुजर रहा है। राज्य के परिवहन मंत्री एंटनी राजू को यह कहते हुए सुना गया कि अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं तो इस राज्य की सबसे बड़ी सार्वजनिक उपयोगिता को भी बंद करना पड़ सकता है, क्योंकि ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है। रोजाना 75 प्रतिशत खर्च तेल कंपनियों को भुगतान करने के लिए चला जाता है।
गुरुवार से, केएसआरटीसी में सबसे बड़े सीटू के नेतृत्व वाले ट्रेड यूनियन ने केएसआरटीसी के मुख्य कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख रिले हड़ताल शुरू कर दी है और मार्च के वेतन का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यूनियन ने 28 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि वित्तीय मुद्दों से निपटने के लिए, राज्य सरकार नियमित रूप से केएसआरटीसी के संचालन के लिए पैसे खर्च करती है। इस महीने, केएसआरटीसी के खाते में 30 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण पैसा अभी तक जमा नहीं हो पाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वेतन के भुगतान के लिए लगभग 84 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। 30 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने के बावजूद, सभी कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इस महीने कंडक्टर और ड्राइवर पद के कर्मचारियों को पहले भुगतान किया जाएगा, जबकि अन्य कर्मचारियों को इंतजार करना होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement