Dalit boys body found hanging from tree in UP village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 20, 2025 5:32 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

यूपी के गांव में पेड़ से लटका मिला दलित लड़के का शव

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 11:36 AM (IST)
यूपी के गांव में पेड़ से लटका मिला दलित लड़के का शव


बदायूं (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में संपत्ति विवाद को लेकर ऊंची जाति के लोगों के एक समूह ने 10 साल के एक दलित लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी। तीसरी कक्षा का छात्र रविवार शाम को लापता हो गया था और उसका शव घंटों बाद गांव के खेत में एक पेड़ से लटका मिला था।

यह घटना रफतपुर में हुई, जहां ऊंची जातियों और दलितों की मिश्रित आबादी है। वर्तमान ग्राम प्रधान दलित हैं।

लड़के के परिवार के अनुसार गुरजीत जमीन के विवादित हिस्से के पास खेत में खेल रहा था, जब आरोपी लोगों ने लड़के को पकड़ लिया, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसे एक पेड़ से बांध दिया।

इलाके में कुछ ग्रामीणों को देख युवक भाग गए।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement