Advertisement
शिवकुमार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जड़ें काफी गहरी : ईडी

ईडी ने अदालत को बताया, "एक प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति होने के कारण उनकी ओर से जांच में बाधा डालने की पूरी संभावना है।"
नटराजन ने कहा, "इस मामले में जमानत देना उपयुक्त नहीं है। यह एक ऐसा मामला है, जिसमें अभियुक्त ने बिना स्रोत के बड़ी संपत्ति हासिल की है। यह व्यक्ति स्रोत का खुलासा नहीं कर रहा है। जब नींव ढह जाती है तो इमारत गिरती ही है।"
अभियोजन पक्ष के दावों का विरोध करते हुए शिवकुमार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "यह कैसे संभव है कि आपने आईटी अधिनियम का आरोप लगाया है, जोकि एक नियत अपराध भी नहीं है। क्या वह जमानत के हकदार नहीं हैं? इस मामले में अपराध सिद्ध नहीं हुआ है।"
सिंघवी ने सवालिया लहजे में कहा, "महज 20 सक्रिय खाते हैं। फिर 317 खातों का आंकड़ा कहां से आया?"
उन्होंने कहा, "मुझे 21वां खाता दिखाओ तो मैं चुप होकर बैठ जाऊंगा।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


