Cyrus Mistry removed from director post of TCS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सायरस मिस्त्री TCS के डायरेक्टर पद से हटाए गए, 93 % शेयर होल्डर ने विपक्ष में दिया वोट

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 10:52 AM (IST)
सायरस मिस्त्री TCS के डायरेक्टर पद से हटाए गए, 93 % शेयर होल्डर ने विपक्ष में दिया वोट
मुंबई। साइरस मिस्‍त्री को टीसीएस (टाटा कंसल्‍टलेंसी सर्विसेज) के डायरेक्‍टर पद से हटा दिया गया है। टीसीएस की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में सायरस मिस्‍त्री के टाटा संस के रेजोल्‍यूशन पर हुई वोटिंग में 93.11% शेयरहोल्डर्स ने सायरस मिस्त्री को हटाने के लिए वोटिंग की है। जबकि सायरस मिस्‍त्री के पक्ष में मात्र 6.89% वोट पड़े। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि 93 प्रतिशत वोट सायरस मिस्त्री के विपक्ष में पड़े हैं जिसका साफ मतलब है कि 93 प्रतिशत शेयर होल्डर नहीं चाहते कि सायरस मिस्त्री डायरेक्टर के पद पर रहें। 2.30 घंटे के एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में में 38 स्टॉकहोल्डर्स ने अपनी बात कही। वहीं इंस्टीट्यूशनल शेयर होल्डर्स में 44 प्रतिशत शेयर होलडर्स ने वोटिंग ही नहीं कि जबकि 57 प्रतिशत ने हटाए जाने और 43 प्रतिशत ने नहीं हटाए जाने को लेकर वोटिंग किया। अब दो साल में होंगे युवाओं के सपने साकार : मुख्यमंत्री

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement