मुंबई। टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिए गए साइरस मिस्त्री और उनकी जगह
अंतरिम अध्यक्ष बने रतन टाटा गुरूवार को होने वाली टाटा समूह के बोर्ड
सदस्यों की बैठक में आमने-सामने होने वाले थे, लेकिन मिस्त्री इस बैठक में
हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।
टाटा संस के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में हुई बैठक में हिस्सा लेकर बाहर निकले
बोर्ड सदस्य विजय सिंह ने इसकी पुष्टि की। दो अन्य सदस्य फरीदा खंबाटा और
राल्फ स्पेथ भी इस बैठक में नहीं पहुंचे।
टाटा संस के बोर्ड सदस्यों में रतन टाटा, ईशात हुसैन, साइरस पी मिस्त्री,
विजय सिंह, नितिन नोहरिया, रोनेन सेन, फरीदा खंबाटा, वेणु श्रीनिवासन, अजय
पीरामल, अमित चंद्रा, राल्फ स्पेथ और एन चंद्रशेखरन शामिल हैं।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम