नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के करीबी प्रोफेसर निर्मल्य को भी उसी दिन कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था,जिस दिन साइरस की छुट्टी की गई थी। निर्मल्य कुमार ने कहा है कि उन्हें कंपनी से एक मिनट में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आपको बता दें कि निर्मल्य मिस्त्री के हटाए जाने के बाद भंग किए गए कार्यकारी परिषद के सदस्य भी थे। निर्मल्य ने अपने ब्लॉग आई जस्ट गॉट फायर्ड में लिखा है कि 24 अक्टूबर की रात 9 बजे के करीब मुझे मेरे एक सहयोगी, जिसके साथ हमने बहुत नजदीक से काम किया है और कई मौकों पर हम बहस करते थे, उनका फोन आया। उसने मुझे बताया कि यह मेरा अप्रिय कर्तव्य है और मुझे यह बताने के लिए कहा गया है कि अब आपकी सेवा की जरूरत नहीं है। मैंने उससे पूछा कि इसका मतलब यह है कि कल सुबह मुझे आने की जरूरत नहीं है। उसका जवाब हां में आया। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे काम की वजह से नहीं निकाला गया, मैंने हमेशा बेहतर किया। मुझे सिर्फ इसलिए निकाला गया कि मैं उस पद पर था और साइरस के साथ मिलकर अच्छा और व्यापक पैमाने पर काम कर रहा था।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?