cyclone takes seven lives in bangladesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांग्लादेश:तूफान ने 7 जानें ली

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 5:33 PM (IST)
बांग्लादेश:तूफान ने 7 जानें ली
ढाका। बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में आए तूफान से सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि सोमवार रात आए तूफान से राजशाही जिले में चार और नवाबगंज में तीन लोग मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि हजारों पेड उखड गए, टिन की छत वाले घर और मिट्टी के घर तबाह हो गए। इसके अलावा, सडक और रेल संपर्क भी प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है, बांग्लादेश चार माह के मानसून से पहले मार्च से मध्य मई तक गंभीर तूफान से प्रभावित रहेगा। नौका डूबने से 5 मरे...
बांग्लादेश के पद्मा नदी में मंगलवार को एक नौका डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। ढाका ट्रिब्यून की रपट के मुताबिक, पांच मृतकों में से दो मदरसे के विद्यार्थी थे। यह घटना रविवार को राजशाही जिले में हुई। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement