फुझू। दक्षिण चीन के प्रांतों जियांग्शी, फुजियान, गुआंग्डोंग और गुआंग्शी
में तूफान हाइमा ने रेल सेवाएं बाधित कर दी हैं, और इस शक्तिशाली तूफान के
शुक्रवार को गुआंग्डोंग पहुंचने का पूवार्नुमान है। टीवी चैनलों के अनुसार
अब तक 5 मौतों की भी सूचना है।
नानचांग रेलवे ब्यूरो ने गुरूवार को कहा कि मुख्यता जियांग्शी और फुजियान
के बीच की कुल 85 ट्रेन सेवाओं को गुरूवार से शनिवार तक रोक दिया गया है।
वहीं, गुआंग्झू रेलवे कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को गुआंग्झू, शेंझेन
और हांगकांग के बीच की सभी ट्रेनों सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। गुआंग्शी
रेलवे अधिकारियों ने भी गुरूवार और शुRवार तक गुआंग्डोंग के प्रमुख शहरों
को जोडने वाली 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)
यह भी पढ़े :EXCLUSIVE:रीता बहुगुणा जोशी की ख़ास ख़बर से खास बातचीत यह भी पढ़े :240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक