Advertisement
राजकीय महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...टोंक की और भी खबरें यहां पढ़िए

मंच संचालन केडेट्स तनिषा कुमावत ने किया। कार्यक्रम में प्रो. महेश कुमार कुमावत, डॉ. नितेश कुमार शर्मा, निमिता गुप्ता, मंजू कुमार मीना और डॉ. कजोड लाल बैरवा आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में केडेट्स ने साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में साइबर सुरक्षा समिति के प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को अपनाएं। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ।
हाजी 31 अक्टूबर तक अपनी दूसरी किस्त जमा कराएं
टोंक। हज के लिए जिले से हज पर जाने वाले हाजी दूसरी किस्त जमा की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। हज गाईडेंस सोसायटी टोंक के अध्यक्ष मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि हज 2026 के सफर पर जाने वाले टोंक जिले के हाजी 31 अक्टूबर तक अपनी दूसरी किस्त जमा करा सकते है। उन्होने बताया कि हाजियों को दूसरी किस्त में 12500 रूपयें जमा कराना है, जिसके चालान हज गाईडेंस सोसायटी निजाम बीड़ी फैक्ट्री से लेकर बैंक में जमा करवाना है। हाजियों के सहयोग के लिए मुशताक अहमद, असलम अन्सारी, मतीन अन्सारी एवं जावेद अख्तर को जिम्मेदारी दी गई है, हाजी इनकी सहायता से अपनी किस्त बैंक में अतिशीघ्र जमा करायें।
तीन दिवसीय 19वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स का आयोजन 7 से
टोंक। अंतरंग एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी टोंक के तत्वाधान में 7 से 9 नवंबर तक 19वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लगभग 500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे तथा चित्रकला, मूर्तिकला आदि का प्रदर्शन करेंगे। कलापर्व प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में भाग लेने के लिये कलाकारों का रजिस्ट्रेशन लगातार जारी है। कलापर्व मे भारत सहित नेपाल, श्रीलंका, रूस, स्वीडन आदि देशों के कलाकार शिरकत करेंगे। भारत के राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, असम आदि राज्यों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कलाकार इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, बांसवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, नाथद्वारा, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक आदि स्थानो के कलाकार इस कला कुम्भ मे डुबकी लगायेंगे। कलापर्व में श्रेष्ठ कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत के नेतृत्व में टोंक जिले के सभी कलाकार इस कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिये लगातार प्रयासरत हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


