Advertisement
मुंबई में साइबर लैब का उद्घाटन, सीएम के हाथों शुरुआत

उन्होंने आगे कहा कि साइबर अपराधी अक्सर व्हाट्सऐप, ईमेल, टेलीग्राम ग्रुप्स और स्कूपिंग कॉल्स के जरिए लोगों तक पहुंचते हैं। इन अपराधों में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस की लोकेशन ढूंढने की सुविधा अब इन लैब में उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि अगर कोई फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस टूट भी जाए, तो भी इन सॉफ्टवेयर की मदद से उसका पूरा डेटा निकाला जा सकता है। यह तकनीक साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में बड़ा बदलाव ला सकती है।
गोपाले ने बताया कि ये साइबर लैब न सिर्फ डेटा रिकवरी में मदद करेंगी, बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी पुलिस की ताकत बढ़ाएंगी। बैंकिंग फ्रॉड के मामलों में पैसों का पता लगाना पहले मुश्किल होता था, लेकिन अब नए सॉफ्टवेयर से यह काम आसान हो गया है। इन लैब्स के जरिए पुलिस क्षतिग्रस्त फोन या डिवाइस से भी सबूत जुटा सकेगी, जो जांच में अहम साबित होंगे।
मुंबई पुलिस का मानना है कि इन साइबर लैब्स के शुरू होने से अपराधियों को ट्रैक करना और लोगों को सुरक्षित रखना आसान हो जाएगा। आने वाले दिनों में बाकी लैब्स के शुरू होने से यह व्यवस्था और मजबूत होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


