Cyber security and artificial intelligence training will start in collaboration with RKCL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरकेसीएल के सहयोग से शुरू होगे साइबर सिक्योरिटी एवं आर्टीफिशल इन्टेलिजेन्स प्रशिक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2023 9:15 PM (IST)
आरकेसीएल के सहयोग से शुरू होगे साइबर सिक्योरिटी एवं आर्टीफिशल इन्टेलिजेन्स प्रशिक्षण
-कृष्णा नगर स्थित डैश ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में शुरू होगे प्रशिक्षण भरतपुर। आरकेसीएल के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी एवं आर्टीफिशल इन्टेलिजेन्स के प्रशिक्षण आगामी माह से कृष्णा नगर स्थित डैश ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स (ऐपटेक सेन्टर) में शुरू होगे । जिसका निर्णय शुक्रवार को भरतपुर, करौली और धौलपुर जिलों के ज्ञान केन्द्र संचालकों के साथ आयोजित वरच्युल वेविनार में लिया गया। डैश ग्रुप के निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि वेविनार में आरकेसीएल के स्टेट हैड बिशाल चक्रवर्ती ने इन दोनो प्रशिक्षणों की उपायदेयता के सम्बन्ध में जानकारी दी कि प्रतिस्पर्धा के युग में साइबर सिक्योरिटी एवं आर्टीफिशल इन्टेलिजेन्स की अहम भूमिका है। जैसे सरकारी बेसाइडए, बैक खाता और मुख्य डिजिटल प्लेटफॉर्म, के साथ साथ आम लोगों की परसर्नल आईटी हैक होना आदि शामिल है। इसके अलावा घिनौना अपराध भी इसके माध्यम से किया जा रहा है जिसे रोकने की सक्त जरूरत है। इसी प्रकार के डैश ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकधाम वर्तमान समय की आवश्कता है और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में साइबर सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करना जरूरी बताया है। जिसके लिये युवायों को साइबर सिक्योरिटी का अलग से प्रशिक्षण देना भी जरूरी है अन्यथा आर्थिक एवं सामाजिक अपराधों में वृद्धि होगी।
वेबिनार ने आर्टीफिशल इन्टेलिजेन्स के बारे में विस्तार से बताया गया कि यह एक कृत्रिम तरीके से विकसित की गई भौतिक क्षमता है जिसमें मशीनों के उपयोग से कम्प्यूटर प्रोगा्रम बनाने की तकनीक और भविष्य में इसी तकनीक का उपयोग किया जायेगा। वेबिनार में बताया कि शीघ््रा ही आर्टीफिशल इन्टेलिजेन्स के लिये देश में तीन नये संस्थान खोले जा रहे है। वेबिनार में हेमेन्द्र सिंह, आरती शर्मा, रामस्वरूप, प्रिया सिंह, नरेश सॉलेकी, मुन्ना लाल सहित सेन्टर की छात्र-छा़त्राऐं शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement