जींद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीब लोगों के लिए कोई कल्याणकारी योजना लागू नहीं की। जबकि वर्तमान बीजेपी सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है। बेदी बुधवार को उचाना मण्डी में कान्हा सदन में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को 15 अक्तूबर को जीन्द में मनाए जाने वाले समरसता दिवस कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दे रहे थे।