khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 10:06 AM (IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार को कर्फ्यू और प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुलिस का कहना है कि घाटी में हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, सोपोर, त्रेहगाम के अलावा सभी 10 जिलों में कफ्र्यू जारी रहेगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘घाटी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।’’अलगाववादियों ने 18 अगस्त तक के लिए विरोधस्वरूप बंद की समयावधि बढ़ा दी है।