बांसवाड़ा में आगजनी व हिंसा के बाद चार जगह लगाया कर्फ्यू

इसके बाद भी हिंसा की घटनाएं नहीं रूकी। हिंसा के दौरान 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग घायल होने की सूचना है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में उदयपुर, डूंगरगढ़ तथा प्रतापगढ़ के अलावा अन्य जिलों से एमबीएस का जाप्ता भी तैनात किया गया है। हालात बिगड़ते देख चार जगहों पर कर्फ्यू लगाने के साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी जो कि देर रात तक बंद रही।
एक पखवाड़े पूर्व हुई थी सर्वसमाज की बैठक
पुलिस के अनुसार कालिकामाता इलाके में एक धार्मिक स्थल को लेकर वर्ष 1998 विवाद चल रहा है। करीब एक पखवाड़ा पूर्व इस मंदिर के सुलटारे के लिए क्षेत्र में सर्वसमाज की एक बैठक भी हुई थी। इसमें पुलिस व प्रशासन के लोगों ने भी हिस्सा लिया था। प्रशासन ने इस विवाद को सुलझाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे विवादित स्थान पर समुदाय विशेष के लोग जा रहे थे इसी दौरान क्षेत्र के दूसरे समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद विवाद ने तूल पकड़ गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बांसवाड़ा
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
