Curfew imposed in parts of Srinagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 10:40 AM (IST)
श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू
श्रीनगर। अलगाववादियों की ओर से बुलाए गए विरोध मार्च को रोकने के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने कहा, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अलगाववादियों ने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद तक मार्च का आह्वान किया था। मस्जिद में शुक्रवार की सामूहिक नमाज पर रोक लगा दी गई है। अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को उनके घर में ही नजरबंद रखा गया है, जबकि गिरफ्तार मुहम्मद यासीन मलिक को गुरुवार को श्रीनगर केंद्रीय कारा में स्थानांतरित कर दिया गया है। सैयद अली गिलानी अब भी घर में नजरबंद हैं।
यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरल

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement