khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 2:28 PM (IST)
इस
बीच, बारामूला के लडूरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की
झड़पे में एक प्रदर्शनकारी की मौत और 5 अन्य घायल हो गए। पुराने शहर में
नौहाटा समेत कुछ जगहों पर पत्थर फेंकने और हिंसक झड़प की घटनाएं भी हुईं,
जबकि यहां पर कफ्र्यू नहीं है। पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद यहां हालात को
काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया। उत्तरी कश्मीर के सोपोर
और तेंगपुरा में भी कई जगह झड़प हुई हैं।
कर्फ्यू हटाए जाने के बाद यहां
सडक़ों पर निजी गाड़यिां तो देखीं लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब भी बाधित ही
है। घाटी में 9 जुलाई से शुरू हुई हिंसा में 70 से ज्यादा लोग मारे जा
चुके हैं और लगभग 11 हजार घायल हुए हैं।