Cultural evening organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 अगस्त 2025 8:07 PM (IST)
सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
टोंक। स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को कृषि ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं अन्य कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिटी नंबर 12 के कलाकारों ने भारत की बेटी, यूनिक डांस स्टूडियो के कलाकारों ने मंगल पांडे, आदर्श दिव्यांग विशेष वि. टोंक ने ये देश है वीर जवानों का, केंद्रीय विद्या विहार टोंक के विद्यार्थियों ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, पीएमश्री महात्मा गांधी गुलजार बाग के विद्यार्थियों ने जवान (पेरोडी), दिव्यांग मानसिक विमंदित विद्यालय टोंक ने माय तेरी मिट्टी पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस तरह रा.बा.उ.मा.वि. कोहना की छात्राओं द्वारा जय भारती, संत सुधा सागर सी.सै. स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति (पैरोडी), सनशाइन ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने योद्धा बन गई में, ड्रीम्स डांस स्टूडियो टोंक के कलाकारों ने सुनो गौर से दुनिया वालों एवं सेंट एन्सेल्म सी.सै. स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को गर्व से भर दिया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, एसडीएम हुक्मीचंद रोहलानिया, डीएसपी राजेश विद्यार्थी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, डीईओ चौथमल चौधरी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग की प्रधानाचार्य हीना कौसर, कुसुमलता विजय, नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक मोहम्मद शकील समेत बड़ी संख्या में दर्शकों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान कृषि ऑडिटोरियम तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement