Advertisement
ग्रासरूट स्तर पर बदलाव का माध्यम बन रही है सीएसआर गतिविधिया-मीणा

सीएसआर प्रभारी संजीव सक्सेना व पीआर शर्मा ने सीएसआर गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करने का आग्रह किया ताकि अन्य गतिविधियों को प्रदर्शित करने के साथ ही साझा किया जा सके।
त्रिनेत्र सीमेंट के उमेश चंद्रर ने बताया कि बांसवाड़ा के आदिवासी क्षेत्र में हैण्डपंप, स्कूलों में बच्चों को पोशाक, खेल सामग्री व महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, जैविक खेती के लिए प्रेरित करने और जल संरक्षण के लिए पॉण्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ थर्मल द्वारा वृृक्षारोपण, छबड़ा प्लांट द्वारा सीएसआर गतिविधियां, अदानी पॉवर द्वारा बारां में चरागाह विकास, हॉस्पिटल निर्माण, चल मेडिकल वाहन से चिकित्सा सुविधा, तालाब निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं।
श्रीगंगानगर की खण्डेलिया ऑयल के देवी प्रसाद खण्डेलिया ने बताया कि सीएसआर गतिविधियां संचालित की जा रही है। रिलायंस कैमोटेक्स द्वारा उदयपुर में आयड़ विकास में भागीदारी निभाई जा रही है। पीआई इण्डस्ट्रीज के विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवाओं को फार्म डॉक्टर के रुप में प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपनिदेशक डॉ. निधी शर्मा सहित कंपनियाें के सीएसआर प्रभारी उपस्थित थे। मीटिंग मे प्रजेन्टेशन के माध्यम से संचालित गतिविधियों को साझा किया गया।
आयुक्त उद्योग व सचिव सीएसआर कुंजी लाल मीणा पहले दौर की सीएसआर कंपनियों की गुरुवार को एक दर्जन कंपनियों के प्रभारियों से रुबरु होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


