crude bombs hurled at some places in shillong-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिलांग: कई जगह देसी बम फेंके

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 6:30 PM (IST)
शिलांग: कई जगह देसी बम फेंके
शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग के कई इलाकों में शनिवार रात देसी बम फेंके गए वहीं री-भोई जिले में रेलवे के एक निर्माण स्थल पर हुए हमले में दो गिरफ्तारियां की गई हैं। राजधानी के लबान, नोंगमिनसोंग, रिन्जाह और लुम्डिएन्गज्री इलाकों में रविवार सुबह भी देसी बम फेंके गए जिनमें एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कहा कि लबान में समाज कल्याण कार्यालय में गत रात करीब नौ बजे बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास किया और एक घंटे बाद रिन्जाह पुलिस थाने में एक अन्य बम फेंका लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पीटीआई-भाषा के अनुसार पुलिस ने जिले में पेट्रोल पंपों को वाहनों के अलावा किसी अन्य चीज में पेट्रोल नहीं बेचने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement