नई दिल्ली। नरेला स्थित सीआरपीएफ कैम्प में जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद
को गोली मार ली। वहां मौजूद लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया
जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जवान की पहचान 25 वर्षीय हजरत अली के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर
प्रदेश का रहने वाला था।
हजरत अली बवाना स्थित सीआरपीएफ कैम्प में
कांस्टेबल के रूप में तैनात था और उसकी ड्युटी रसोई घर में लगी हुई थी।
गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली।
मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था और परिजन गांव में रहते हैं। मृतक
के परिजनों ने बताया कि ऎसी कोई भी समस्या घर में नहीं थी जिससे ऎसा कदम
उठाने की जरूरत पड गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!