Crisis on the Congress-JDS coalition government , Know now what the situation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नाटक : कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक, CM बोले-नियंत्रण में है स्थिति

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जनवरी 2019 5:40 PM (IST)
कर्नाटक : कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक, CM बोले-नियंत्रण में है स्थिति
आपको बताते जाए कि कर्नाटक विधानसभा में कुल सदस्य- 224 हैं। बहुमत के लिए 113 विधायकों का समर्थन जरूरी है। अभी वर्तमान में कांग्रेस-जेडीएस को मिलाकर 117 विधायक हैं। भाजपा के पास 104 विधायक, कांग्रेस के पास 80, जेडीएस के पास 37, बीएसपी के पास 1 निर्दलीय 2 विधायक हैं। दलबदल विरोधी कानून बन जाने के कारण किसी पार्टी के विधायकों का पाला बदलना पहले के मुकाबले बहुत ही कठिन हो गया है। इसके लिए पार्टी के कुल विधायकों/सांसदों के कम से कम 2 तिहाई विधायक होना आवश्यक हैं। ऐसे स्थिति में भाजपा द्वारा कांग्रेस के विधायकों को तोडक़र अपनी पार्टी में शामिल कराना संभव दिखाई नहीं दे रहे हैं और कांग्रेस द्वारा भी भाजपा के विधायकों को तोडऩा मुश्किल होगा। ऐसी परिस्थिति में कर्नाटक में भाजपा के दूसरे दलों के कुछ विधायकों को अपने पाले में खींचकर विधानसभा से उनका इस्तीफा दिलवाना चाहते हैं। विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा की कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या कम हो जाएगी। ऐसी स्थिति में बहुमत का आंकड़ा छुना आसान हो जाएगा । 2 निर्दलीय विधायकों समर्थन वापसी के बाद अगर भाजपा विरोधियों के 14 विधायकों का इस्तीफा करा देती हैं तो विधानसभा की कुल संख्या 207 हो जाएगी और इस तरह 104 सदस्यों वाली बीजेपी का बहुमत हो जाएगा। भाजपा इस योजना में काम करती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement