Advertisement
कर्नाटक : कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक, CM बोले-नियंत्रण में है स्थिति

कांग्रेस पार्टी ने 18 जनवरी को बेंगलुरु में विधायकों की बैठक बुलाई है। शुक्रवार को 3.30 बजे होने वाली बैठक के बाद कांग्रेस अपने विधायकों की गिनती करेगी कि कितने विधायक उनके साथ हैं। इसकी पुख्ता जानकारी हो पाएगी। और इस राजनीति संकट का पटाक्षेप हो सकेगा।
इससे पहले बुधवार सुबह मुख्यमंत्री डी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस विधायक (मुंबई में होटल में मौजूद कांग्रेस विधायक) पहुंच से दूर हैं। कांग्रेस विधायक मीडिया की पहुंच से दूर हैं, मैं तो सभी से संपर्क में हूं । सभी वापस लौट आएंगे। कर्नाटक में गठबंधन को कोई खतरा नहीं है।
-सुरक्षा को ध्यान रखकरपुलिस ने गुरुग्राम होटल के चारो तरफ बैरिकेडिंग की, इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के सामने ही बैठ गए हैं। सियासी घमासान के बीच ग्रुरुग्राम के होटल में भारतीय जनता पार्टी के 104 विधायक रुके हुए हैं। वहीं होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही नेता अपने-अपने विधायकों को विरोधी खेमा में जाने से रोकने के लिए बहुत कुछ जोर लगा रखा है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर अपने-अपने विधायकों को खरीदने का लगातार आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा भले ही कुमारस्वामी सरकार को गिराने के प्रयास से इनकार कर रही है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों को अपने पाले में करके विधानसभा से इस्तीफा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
ताकि प्रदेश में उसकी सरकार बन सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



