Criminal carrying reward of Rs 25,000 arrested for firing on e-Mitra operator-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-मित्र संचालक पर फायरिंग करने वाला 25 हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 फ़रवरी 2024 8:47 PM (IST)
ई-मित्र संचालक पर फायरिंग करने वाला 25 हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चोराहे पर स्थित ई-मित्र संचालक प्रकाश वैष्णव पर 25 जनवरी को पल्सर मोटरसाईकिल पर आये तीन अज्ञात युवको द्वारा फायरिंग कर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने लोकेश पुत्र चिमनाराम मेघवाल उम्र 23 निवासी शाहपुरा थाना जवाजा जिला ब्यावर,कमल किशोर पुत्र भंवर लाल लुहार उम्र 29 निवासी अतितमंड थाना साकेतनगर जिला ब्यावर व हेमेन्द्र सिंह पुत्र शैतान सिंह रावत उम्र 25 निवासी भीलो का बाडिया थाना मसुदा हाल नुंदरी महादेव थाना साकेतनगर जिला ब्यावर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल और फरार होने मे काम मे ली गई पल्सर बाईक जब्त की है। इस घटना के बाद जिले की पुलिस की काफी किरकिरी हुई। घटना का राजफाश करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह को आरोपियों की पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा करनी पडी। इस घटना का राजफाश करने में जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज अशोक कुमार विश्नोई,करण सिंह,प्रताप राम,राधेश्याम,राजाराम,दिलीप सिंह,ऋषिकेश,पवन, रविन्द्र सिंह, अशोक कुमार, विशम्भर, नेतराम, साइबर टीम के आशीष कुमार मिश्रा, चन्द्रपाल सिंह, किशोर,दीपक, पिन्टू चोधरी, सत्यनारायण, अंकित कुमार एवं मांडल पुलिस थाने के चिराग अली, अनिल कुमार, जय सिंह,घेवर लाल,दिनेश कुमार व राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा अपराधियों को पकडने के लिये हरिपुरा चौराहे से ब्यावर तक के 300 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे का विश्लेषण किया गया। तब जाकर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement