Creativity seen in smart helmet project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

"स्मार्ट हेलमेट" प्रोजेक्ट में दिखी क्रिएटिविटी

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मई 2024 6:37 PM (IST)
जयपुर। एसकेआईटी कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के फाइनल ई स्टूडेंट्स पार्थ चाहर, प्रियांशु रावत, राहुल कुमावत एवं रजत चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर अजय भारद्वाज के नेतृत्व में "स्मार्ट हेलमेट” का प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इंटेलिजेंट फीचर्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राइडर सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हेलमेट के साथ एक कोलीजन सेंसर कनेक्ट है जो कोई भी हादसा होने पर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से इमरजेंसी मैसेज भेजता है। हेलमेट का ब्लूटूथ मॉड्यूल इसे मोबाइल ऐप से कनेक्ट करने की अनुमति देता है और LED डिस्प्ले पर राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन प्रदान करता है। यह तकनीक पारंपरिक हेलमेट के साथ जुड़ी सभी चुनौतियों का सामना करती है एवं वास्तविक समय पर मॉनिटरिंग और फीडबैक के लिए इंटेलिजेंट सुविधाएँ प्रदान करती है। कॉलेज के निदेशक जयपाल मील से बातचीत के दौरान पता चला कि कॉलेज नियमित रूप से विभिन्न परियोजनाओं और स्टार्टअप पर काम करता है जो छात्रों को बेहतर परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम बनाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement