Advertisement
कालाबाजारी पर शिकंजा : युद्ध जैसे हालात में सियालदह कोले मार्केट पहुंची टास्क फोर्स, व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश

टास्क फोर्स अधिकारियों ने बताया कि हिल्सा मछली 700-800 रुपये प्रति किलो, कतला मछली 250-300 रुपये, अंडे 6 रुपये प्रति पीस (मुर्गी) तथा 12 रुपये (बत्तख), कच्चे आम 20 रुपये किलो, खीरा 40, भिंडी 16, नींबू 60 पैसे से 1 रुपये प्रति पीस, कच्ची मिर्च 40 रुपये, सुपारी 40 रुपये, लाल आलू 30 रुपये, प्याज 20-30 रुपये, लहसुन 70-100 रुपये तथा अदरक 80-100 रुपये किलो बिक रही थी।
“थोक मूल्य सामान्य, खुदरा मूल्य पर रहे नजर”
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल थोक कीमतें नियंत्रण में हैं, हालांकि खुदरा बाजार में थोड़ी वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से मछली की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है। टास्क फोर्स ने यह सुनिश्चित करने के लिए दुकानदारों से वार्ता की कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखी जाए और मुनाफाखोरी या जमाखोरी जैसी गतिविधियों से बचा जाए।
“यदि कोई कालाबाजारी करेगा तो होगी कार्रवाई”
राज्य टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा,“हम सरकार की ओर से व्यापारियों से अनुरोध करने आए हैं कि युद्ध जैसे हालात में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें न बढ़ाई जाएं। यदि कोई व्यापारी कालाबाजारी करता है तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।”
मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद सक्रिय हुई टीम
बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक उच्चस्तरीय बैठक कर टास्क फोर्स को निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न आए और कीमतों में अनावश्यक वृद्धि रोकी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया था कि आम जनता को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए थोक और खुदरा दोनों बाजारों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


