Advertisement
महागठबंधन में शामिल भाकपा (माले) ने जारी किया घोषणा पत्र

पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय, राज्य सचिव कुणाल, धीरेंद्र झा, मंजू प्रकाश, शशि यादव, महबूब आलम और गोपाल रविदास ने घोषणा पत्र को जारी किया।
घोषणा पत्र में एमएसपी की गारंटी, सभी कर्जों की माफी, कृषि कार्य के लिए सस्ती दरों पर खाद और बीज की उपलब्धता, बटाईदार किसानों को कानूनी मान्यता, पंजीकरण का भी वादा किया गया है। इसके अलावा भूमिहीनों को सीलिंग, भूदान, धार्मिक मठों एवं परती भूमि का वितरण और सभी को आवासीय भूमि की गारंटी की भी बात घोषणा पत्र में है।
घोषणा पत्र में मनरेगा में 200 दिन काम और न्यूनतम मजदूरी 600 रुपए करने सहित कुल 22 बिंदुओं से विभिन्न विषयों पर वादा किया गया है। इस मौके पर भाकपा माले के नेताओं ने भारत के भविष्य बनाने की जंग में अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल करने और तानाशाही को हराकर लोकतंत्र को विजयी बनाने का आह्वान किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


