Courtesy meeting of Assembly Speaker Devnani and Chief Minister Bhajan Lal Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी और मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की शिष्‍टाचार मुलाकात

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जनवरी 2024 6:24 PM (IST)
विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी और मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की शिष्‍टाचार मुलाकात
जयपुर । राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की शनिवार को विधानसभा में शिष्‍टाचार मुलाकात हुई। विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने मुख्‍यमंत्री शर्मा को विनायक दामोदर सावरकर की पुस्‍तक ''1857 का स्‍वातंत्र्य समर'' की प्रति भेंट की। विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी से शनिवार को विधानसभा में कृषि, उद्धानिकी व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री किरोडी लाल, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग मंत्री गजेन्‍द्र सिंह, संसदीय कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक जोगेश्‍वर गर्ग, विधायक कैलाश मीणा, विधायक विश्‍वराज सिंह मेवाड़, विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक राधेश्‍याम बैरवा, पूर्व विधायक सतीश पूनिया व पूर्व विधायक शैतान सिंह ने शिष्‍टाचार भेंट की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement