Courtesy call on Governor by Sarthak Manav Leprosy Delegation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सार्थक मानव कुष्ठाश्रम शिष्टमंडल की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 दिसम्बर 2024 6:51 PM (IST)
सार्थक मानव कुष्ठाश्रम शिष्टमंडल की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
जयपुर। सार्थक मानव कुष्ठाश्रम के शिष्टमंडल द्वारा आज राज्यपाल, राजस्थान, हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की गई तथा 18 जुलाई, 2024 को संस्था द्वारा लेबेन ओहने लेप्रा, जर्मनी के सहयोग से आयोजित "कुष्ठ प्रभावितों हेतु अखिल भारतीय अधिवेशन" का सारगर्भित "जयपुर डेक्लेरेशन" की प्रति भेंट की। साथ ही आगामी 30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया जिसके लिए राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति दी । कुष्ठाश्रम के शिष्टमंडल में संस्था के अध्यक्ष सुरेश कौल, आशा कौल, सचिव भैरव दत्त, मुकेश शर्मा एवं अन्य कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति सम्मिलित थे। सुरेश कौल ने राज्यपाल से राजस्थान एवं देश के अन्य राज्यों में कुष्ठ प्रभावितों की वर्तमान स्थिति, उनके जीवन यापन तथा समाज में व्याप्त कुष्ठ रोग के प्रति घृणा एवं भेदभाव के विषय में भी विस्तृत चर्चा की तथा 40 वर्षों से भी अधिक समय से कुष्ठ प्रभावितों के कल्याणार्थ कार्यरत सार्थक मानव कुष्ठाश्रम की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत करवाया। राज्यपाल को सार्थक मानव कुष्ठाश्रम के कुष्ठ प्रभावितों द्वारा निर्मित उत्पाद भी भेंट किये।
राज्यपाल ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों की प्रसंशा की तथा कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई भी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement