Couple killed in hospital fire and students including 14 injurded here -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हॉस्टल में लगी आग से दम्पति की मौत, मेडिकल स्टूडेंट सहित 14 झुलसे

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 3:09 PM (IST)
हॉस्टल में लगी आग से दम्पति की मौत, मेडिकल स्टूडेंट सहित 14 झुलसे
हिमांशु तिवारी, कानपुर। काकादेव इलाके में स्थित एक हॉस्टल में बीती रात लगी भीषण आग की चपेट में आने से सोते हुए डेढ़ दर्जन लोग झुलस गये। आग की जानकारी पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू करते हुए झुलसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दम्पति की मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में हॉस्टल मालिक का परिवार समेत 14 लोगों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में इलाज चल रहा है। काकादेव के तुलसी नगर में धर्मेन्द्र सिंह का दो मंजिला मकान है। मकान में वह अपने परिवार के साथ रहते है। काकादेव कोचिंग मंडी होने के चलते धर्मेन्द्र ने मकान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को लिए हॉस्टल भी बना रखा है। हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी करने वाले अलग-अलग जनपदों से आए दर्जनभर से अधिक छात्र-छात्राएं रहते हैं। इसके साथ ही छह माह पूर्व शादी कर आए नवदम्पति भी हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे है। बीती देर रात करीब तीन बजे के आसपास जब हॉस्टल मालिक सहित वहां रहने वाले सभी छात्र-छात्राएं सो रहे थे, तभी अचानक हॉस्टल आग लग गई। आग ने पूरी बिलि्ंडग को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कमरों में सो रहे छात्र-छात्राएं कुछ समझ पाते सभी आग की लपटों में घिर गये और दम घोंटने वाले धुएं से परेशान होकर चीखने लगे। आग की लपटें व चीख-पुकार सुन इलाके के लोग उठ गये और दमकल व पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। इस नीचे गैरेज में खड़ी बाइक व कार आग के सम्पर्क में आ गई और पेट्रोल टैंक फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मास्क पहनकर किसी तरह से आग को काबू कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला और आनन-फानन पास के कुलवंती और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने आग के दम घोंटने वाले धुएं की चपेट में आने से बेहोश व झुलसी हालत में पहुंचे नव दम्पति की मौत की पुष्टि करते हुए झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया।
काकादेव इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आग में हॉस्टल मालिक का परिवार व मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं को मिलाकर कुल 14 लोग शामिल है। जिनका इलाज चल रहा है। इनमें पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement