Countrys development is impossible without cyber security at this time - Amit Shah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइबर सुरक्षा के बिना देश का विकास इस समय असंभव है - अमित शाह

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 1:34 PM (IST)
साइबर सुरक्षा के बिना देश का विकास इस समय असंभव है - अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के पहले स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "I4C की जब स्थापना की गई थी तो इसकी शुरुआत एक विचार के आधार पर की गई..और आज पीछे मुड़कर देखते हैं तो 2015 से लेकर 2024 तक की यात्रा विचार पहल में परिवर्तित हुई। आज यह साइबर सुरक्षा में बहुत बड़ा स्तंभ बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है...हम सभी जानते हैं कि साइबर सुरक्षा के बिना देश का विकास इस समय असंभव है। तकनीक मानव जीवन के लिए आर्शीवाद साबित होती है। तकनीक का बहुत बड़ा उपयोग हो रहा है...लेकिन इसके साथ तकनीक से कई सारे खतरे भी आज हो रहे हैं इसलिए साइबर सुरक्षा सिर्फ डिजिटिल तक सीमित नहीं यह राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम पहलू बन गया है जिसके बिना हमारी राष्ट्र की सुरक्षा करना असंभव है इसलिए I4C जैसे प्लेटफॉर्म इसमें बहुत बड़ा योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement