Country will never forget sacrifices of martyr Devi Lal: Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद देवीलाल के बलिदान को कभी नहीं भूूलेगा देश: खान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 3:21 PM (IST)
शहीद देवीलाल के बलिदान को कभी नहीं भूूलेगा देश: खान
टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी राजस्थान के प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जौंला में करगिल में शहीद हुए देवीलाल गुर्जर की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर खान ने शहीद देवीलाल गुर्जर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीद देवीलाल ने देशहित में अपना बलिदान दिया है। इसको देश कभी नहीं भूूलेगा। उन्होंने युवा शक्ति का आव्हान किया कि वह शहीद देवीलाल की राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करें। उन्होंने शहीद देवीलाल की याद में आयेाजित क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने आव्हान किया कि खेल प्रतिभाएं जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। समारोह की अध्यक्षता जौंला के सरपंच कालूराम मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुद्धराम जाट, कालुराम गुर्जर सोहेला आदि मौजूद थे। इस दौरान लोजपा के जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, जिला महामंत्री सोनू कुमावत व बरकत अली आदि मौजूद थे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement