Country will be free from defecation till March 2018 - Parag Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश मार्च 2018 तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा- पराग चौधरी

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2018 5:26 PM (IST)
देश मार्च 2018 तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा- पराग चौधरी
जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के उप निदेशक पराग चौधरी ने कहा कि मार्च 2018 तक हमारा पूरा प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। लेकिन स्वच्छ भारत की कल्पना यहीं पर समाप्त ना हो, हमें एक टीम की भावना के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ भारत के सात धारकों पर कार्य करने एवं स्वच्छता को स्थायित्व की स्थिति बनाए रखने की विशेष आवश्यकता है। चौधरी रविवार को भारत स्वच्छ मिशन ग्रामीण कार्यक्रम के अंतर्गत रिसोर्स सेंटर व राजस्थान केयर फाउंडेशन एवं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सहकारी प्रबंधन संस्थान झालाना डूंगरी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 45 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें ओम प्रकाश चौधरी, रमेश अग्रवाल, नाहर सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉक्टर रिंकू वर्मा एवं राजेंद्र टांक जहाजपुर द्वारा सभी प्रतिभागियों की सी. एल .टी .एस विधा पी आर ए मानव संसाधन विकास एवं ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की विविध विधाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया।
इस अवसर पर राज्य सलाहकार राज्य स्वचछता मिशन हुकम सिंह राजपुरोहित, राजस्थान ह्यूमन केयर फाउंडेशन के निदेशक विष्णु कुमार एवं फाउंडेशन के सचिव चेतन सागुनिया ने संबोधन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement