Countries Defense Minister Nirmala Sitharaman will see the performance of Arjun Tank MK-2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अर्जुन की क्षमता परखेंगी सीतारमण

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 1:24 PM (IST)
अर्जुन की क्षमता परखेंगी सीतारमण
जोधपुर। देश की पहली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री बनने के बाद वे पहली बार जैसलमेर पहुंच रही हैं। सीतारमण ने पहला दौरा बाड़मेर में किया था। यहां पर वे उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन गई थीं। जैसलमेर से वे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज जाएंगी। वहां वे अर्जुन टैंक एमके-2 की क्षमता का प्रदर्शन देखेंगी। सेना की ओर से रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने किए जाने वाले अर्जुन टैंक एमके-2 के प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रक्षा मंत्री के पोकरण पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। सीतारमण सैन्य अफसरों के साथ बैठक भी करेंगी। वे जैसलमेर व जोधपुर में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement