Corruption will be stop due to notbandi says ss dhillon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश- एस एस ढिल्लो

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 5:26 PM (IST)
नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश- एस एस ढिल्लो
फरीदाबाद। नोटबंदी के बाद लोगों को कैशलैस सिस्टम व ई-बैंकिंग से जोडऩे के उद्देश्य से बुधवार को हरियाणा सरकार में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस एस ढिल्लो की अध्यक्षता में स्थानीय सैक्टर-12 स्थित हुडा कन्वैंशन सैन्टर के सभागार में जिला के अधिकारियों, बैंक प्रबन्धकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों व ट्रांसपोर्टरों की बैठक आयोजित की गई। ढिल्लो ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के ऐतिहासिक निर्णय से कालेधन, भ्रष्टाचार, नकली करेंसी व आतंकवादी फंडिंग जैसे काले कारनामों पर अंकुश लगेगा। हम सभी को इस समय ई-बैंकिंग से जुडऩे की आवश्यकता है जिसमें मोबाइल एप, ई-वॉलेट, डेबिट व क्रेडिट कार्ड तथा ऑनलाईन पेमेंट जैसे प्रमुख तरीके शामिल हैं। हर व्यक्ति को चाहिए कि इस सबंध में पूरी जानकारी लेकर कैशलैस सिस्टम में सहयोग दें। उन्होंने उद्योगपतियों व व्यापारियों का आह्वान किया है कि पीओएस मशीनों की सहायता से भी कैश प्राप्त करें ताकि कर्मियों की कैश की समस्या कम हो सके। अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement