Corporation Heritages action against temporary encroachment, seized 3 trucks of goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्व निगम हैरिटेज की कार्रवाई, 3 ट्र्क सामान किया जब्त

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2023 5:56 PM (IST)
अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्व निगम हैरिटेज की कार्रवाई, 3 ट्र्क सामान किया जब्त
जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज महापौर मुनैश गुर्जर के निर्देश पर उपायुक्त मनीषा यादव के नेतृत्व मे सतर्कता शाखा ने बुधवार को परकोटे के मुख्य बाजारों व प्रमुख मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाये । गुर्जर ने बताया कि निगम हैरिटेज के अस्थायी अतिक्रमण दस्ते ने मय पुलिस जाप्ता के इन्द्रा बाजार, घाटगेट, ट्र्ंासपोर्ट नगर, चूलगिरी पुलिया के नीचे, आगरा रोड़, केशर चैराहा सहित अनेक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटा कर सामान जब्त कर जनता मार्केट गोदाम में जमा करवाया गया एवं मौके पर 7 व्यापारियों से 19000 हजार केरिंग चार्ज वसूल किया गया। हैरिटेज निगम महापौर गुर्जर ने बताया निगम की सर्तकता शाखा की टीम प्रतिदिन अनेक स्थानों पर जाकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्व कार्रवाई कर रही है जिससे शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement