भारत के पास केवल 30 दिन, नहीं संभले तो भयावह होगा कोरोना का तीसरा स्टेज
khaskhabar.com: शनिवार, 14 मार्च 2020 2:49 PM (IST)
बलराम भार्गव ने बताया कि स्टेज-4 में महामारी की स्थिति पैदा हो जाती है। अभी चीन और इटली इस स्टेज पर पहुंच गया है।
आईसीएमआर
के महामारी विशेषज्ञ प्रमुख डॉ. आरआर गंगाखेडकर ने बताया कि देश में
संक्रमण ज्यादातर ऐसे लोगों से फैला, जो अन्य देशों से यहां आए हैं। ऐसे
लोगों ने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्राएं की और कोरोना
संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से बीमार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि
जिन लोगों में सीजनल फ्लू और सर्दी-बुखार के लक्षण हैं, उन्हें टेस्ट कराने
की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि वायरस का प्रभाव फिलहाल देश में भी सीमित
जगहों पर ही है। जिन लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिख रहे हैं, उनकी
जांच की जा रही है।