Coronavirus UK Health minister Nadine Dorries tests positive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोनावायरस : ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर नादिन डोरिस के संक्रमित होने की पुष्टि

khaskhabar.com: बुधवार, 11 मार्च 2020 09:37 AM (IST)
कोरोनावायरस : ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर नादिन डोरिस  के संक्रमित होने की पुष्टि
लंदन। ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर व कन्सर्वेटिव पार्टी की सांसद नादिन डोरिस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। बीबीसी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि डोरिस, कोविड-19 से संक्रमित होने वालीं देश की पहली सांसद हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने सभी सावधानी बरतनी शुरू कर दी और उन्हें उनके ही आवास में एकांतवास में रखा गया है। इस बात का खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब कोविड-19 से संक्रमण के चलते देश में छह मौते हो चुकी हैं और अब तक इसके 382 मामले सामने आए हैं। नवीनतम मामले में मरने वाला व्यक्ति 80 वर्ष के आस-पास का था, जिसकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी नहीं थी।
इस बीच, डॉक्टरों ने चेताया कि कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति में नियमित सर्जरी को रोकना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement