Coronavirus in India: Over 70 thousand cases reported in last 24 hours, 1,039 new deaths recorded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों सामने आए 70 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,039 नई मौतें

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 11:23 AM (IST)
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों सामने आए 70 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,039 नई मौतें
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 70,589 नए मामले और इससे 776 नई मौतें हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इसके साथ ही देश में अब संक्रमितों की संख्या 61,45,291 हो गई है। इसमें से 9,47,576 लोग सक्रिय हैं और 51,01,397 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। भारत में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या अब 96,318 पहुंच गई है। 17 जुलाई को भारत में कोरोनावायरस के कुल 10 लाख मामले थे जो 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख हो गए। 23 अगस्त तक इसमें 10 लाख और जुड़ गए और 5 सितंबर तक कुल संक्रमितों की संख्या 40 लाख हो गई। सिर्फ 11 दिन में 10 लाख और लोग संक्रमित हो गए और कुल संख्या बढ़ कर 50 लाख हो गई। 13 दिन बाद संख्या 61 लाख हो गई। देश में रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत है जो कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मृत्य दर भी घट कर 1.57 फीसदी हो गई है।
महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल 13,39,232 मामले दर्ज हो चुके हैं और 35,571 मौतें हुई हैं। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक का। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, सोमवार को 11,42,811 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में कुल नमूनों की जांच की संख्या 7,31,10,041 हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement